The Art of Happiness
The Art of Happiness
यह किताब 1998 में प्रकाशित एक Life changing book है.
14 वें दलाई लामा के जीवन पर हावर्ड कटलर जो की एक मनोवैज्ञानिक हैं. द्वारा लिखी गई एक पुस्तक है.
दलाई लामा एक धर्म गुरु हैं जो अपने खुशहाली के लिए जाने जाते हैं.
लेखक उनके साथ रह कर उनके जीवन को देखने के उनके नजरिये को एवं उनके साथ के अनुभवों को इस पुस्तक के रूप में हम सभी पाठकों के लिए प्रस्तुत करतें हैं.
यह पुस्तक मानवीय दृष्टिकोण की पड़ताल करती है.
यह पुस्तक 5 भाग एवं 15 अध्याय में लिखी गई है.
जीवन का उद्देश्य:- "लेखक का मानना है कि हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य खुशी की तलाश करना है."
दलाई लामा कहते हैं कि मन को प्रशिक्षित कर हम अपनी खुशी को हमेशा बनाये रख सकते हैं.
साथ में लेखक यह भी बतातें हैं कि मन के प्रशिक्षण से मेरा सन्दर्भ केवल चित से नहीं है, इसमें बुद्धि और भावना, हृदय और मन शामिल हैं.
खुश और नाखुश में अंतर
इस पुस्तक में लेखक ने कयी उदाहरणों के साथ खुश और नाखुश लोगों में अंतर बताये हैं
लेखक ने बताया है कि किस तरह खुश या नाखुश स्वभाव का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है.
इसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी पड़ता है.
दलाई लामा खुशी को एक उद्देश्य के रूप में देखतें हैं
लेखक बताते हैं कि किस तरह दलाई लामा खुशी को एक उद्देश्य के रूप में देखतें हैं. और बतातें हैं कि हमे भी खुशी को एक उद्देश्य के रूप में देखना चाहिए, और इस पाने के लिए मन को प्रशिक्षित करना चाहिए.
असली खुशी
लेखक ने कुछ उदाहरणों के माध्यम से बताया है कि असली खुशी वह नहीं है, जो समय के साथ समाप्त होने लगती है.
बल्कि असली खुशी तो वह है, जो समय के साथ बढ़ती व बनी रहे.
आधारभूत सिद्धांत
यह पुस्तक हमें हमारे सुख या दुख के स्रोतों के बारे में बताता है. जिसमें एक प्रमुख कारण हमारा तुलना करने वाला मन है.
पुस्तक हमें बताती है कि हम आपनी आय एवं सफलता की तुलना कैसे अपने से ज्यादा अमीर और सफल व्यक्ति से करतें हैं, जो हमें दुख की ओर ले जाता है.
विचारों का विश्लेषण
लेखक कहते हैं कि विचारों और भावनाओं का विश्लेषण करें.
कि क्या वे फायदेमंद है या हानिकारक
दलाई लामा कहते हैं कि मनुष्य दूसरों के लिए खुशी और आंनद लाने की क्षमता और उद्देश्य के साथ क्रमोदेशित है...
करुणा
यह पुस्तक करुणा और मैत्री पूर्ण भावना पर भी जोर देती है.
यह हमें दूसरों के साथ सम्बन्ध के बारे में बताती है.
दलाई लामा का मानना है कि सहानुभूति दूसरों के साथ संबंध में अधिक मर्म और दयालु होने की कुंजी है...
निष्कर्ष:-
दलाई लामा ने निष्कर्ष निकाला है कि " मानव जीवन का उद्देश्य एक सकारात्मक माहौल बनाना होना चाहिए.
इससे हमारे जीवन का अर्थ मिलता है, जिससे समग्र सुख की प्राप्ति होती है."
धन्यवाद आप सभी लोगों का इस पेज को पुरा पढ़ने के लिए आपका दिन मंगलमय हो...
https://youtu.be/oO8klG7f_WA
https://youtube.com/@meaningofbooks
Please🙏 like👍 share 😊and Subscribe ❤My YouTube channel Meaning of Books📚
मुझे YouTube पर भी Saport कीजिये .
Comments
Post a Comment